Advertisement Carousel

मशहूर पार्श्वगायिका वाणी जयराम की संदिग्ध मौत, घर में मृत पाई गईं

पिछले माह गणतंत्र दिवस पर पद्म भूषण प्रदान

करने हुई थी घोषणा, जांच में जुटी चेन्नई पुलिस

चेन्नई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। गायिका चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस पर उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने केंद्र सरकार ने घोषणा की थी।

Also read:एक गीत से आधुनिक भारत की मीरा के नाम से मशहूर हो गईं वाणी जयराम

77 वर्षीय दिग्गज गायिका वाणी चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनकी संदिग्ध की खबर सामने आने के बाद ही हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

वाणी जयराम की मौत की जांच के लिए पुलिस भी उनके घर पर पहुंच चुकी है। वहीं, वाणी जयराम के घर काम करने वाली मलारकोडी का भी बयान सामने आ गया है। मलारकोडी ने कहा, ‘मैंने पांच बार घंटी बजाई, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि मेरे पति ने भी उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल भी नहीं उठाया। इस घर में वह अकेले ही रहती थीं।’

बता दें कि वाणी जयराम ने हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम, मराठा, बंगाली समेत कई भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाना गया था।

वाणी जयराम को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।