Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री बघेल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए अजमेर

देश और प्रदेश के लिए मांगी सुख, समृद्धि और खुशहाली की दुआ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार 24 जनवरी को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए। Chief Minister Baghel sent Chadar and Akidat flowers for Khwaja Moinuddin Chishti Ajmer

मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और फहीम खान को प्रदान किया।

Also read:सामाजिक भवनों के लिए राशि दी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर वैष्णव की स्कूल में प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की

नईम ने बताया कि चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी।

साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी।