आरके स्टूडियो पहले ही बिक चुका
मुंबई। राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो मैन भी कहा जाता है। आरके स्टूडियो के बाद अब उनका चेंबूर वाला बंगला भी बेच दिया गया है। यह बंगला कई एकड़ में फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले मई 2019 में राज कपूर की यादों की अहम हिस्सा रहा आरके स्टूडियो भी बेच दिया गया था।

राज कपूर का चेंबूर वाले बंगले पर इसे भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाएगी। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पड़ोस में है। यह सौदा कितने में हुआ इसका खुलासा तो अभी तक नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है।
Also read:राज कपूर और श्याम बेनेगल ने दी भारतीय सिनेमा को दो अलग-अलग शैलियां
बता दें कि साल 2019 में आरके स्टूडियो को भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी ने ही खरीदा था। आरके स्टूडियो का मालिकाना हक ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के पास था। आरके स्टूडियो 33 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। सन् 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना राज कपूर ने की थी।
https://twitter.com/VishalBhargava5/status/1626454579822080001
होली और गणेश उत्सव के मौके पर यहां खूब भव्य आयोजन होते थे, लेकिन फिर आग लगने के कारण इस प्रॉपर्टी का एक हिस्सा जल गया था, जिसके चलते कपूर खानदान ने इसे बेचने का मन बनाया था।














