Advertisement Carousel

राष्ट्रपति ने देश की खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ध्यानचंद, द्रोणाचार्य, तेनजिंग नोर्के और मौलाना

आजाद के नाम पर स्थापित है राष्ट्रीय खेल सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi Murmu ने बुधवार 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 National Sports and Adventure Awards 2022 प्रदान किए।

इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022; अर्जुन पुरस्कार-2022; ध्यानचंद पुरस्कार-2022; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022; और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं।

समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया किया। एथलिटिक्स की उत्कृष्ट खिलाड़ी सीमा पुनिया बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रणय एचएस और मुक्केबाज अमित को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। वहीं बॉक्सर निखत ज़रीन और शतरंज के खिलाड़ी आर. प्रज्ञाननंधा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया

आपको बता दें कि खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। पिछले चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

गौरतलब कि द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है। ध्यानचंद पुरस्कार किसी खिलाड़ी के पूरे जीवनकाल में खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार खेलों के प्रोत्साहन और विकास में भूमिका निभाने वाले निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कार्पोरेट संस्थाओं, खेल नियंत्रण बोर्ड, गैर-सरकारी संगठन, राज्य और राष्ट्रीय खेल निकायों को प्रदान किए जाते हैं।

इन्हें किया गया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

खिलाड़ी                        खेल
सीमा पुनिया                एथलेटिक्स
एल्डहॉस पॉल               एथलेटिक्स
अविनाश मुकंद साबले        एथलेटिक्स
लक्ष्य सेन                  बैडमिंटन
एचएस प्रणय               बैडमिंटन
अमित पंघाल               बॉक्सिंग
निकहत जरीन             बॉक्सिंग

भक्ति प्रदीप कुलकर्णी     चेस
रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा     चेस
दीप ग्रेस इक्का     हॉकी
शुशीला देवी       जूडो
साक्षी कुमारी     कबड्डी
नयन मोनी साक्या     लॉन बॉल
सागर कैलास ओवहलकर     मलखंभ
एलावेनिवलारिवन     शूटिंग
ओमप्रकाश मिथरवाल     शूटिंग
श्रीजा अकुला     टेबल टेनिस
विकास ठाकुर     वेटलिफ्टिंग
अंशु     कुश्ती
सरिता     कुश्ती
प्रवीण     वुशू
मानसी गिरिशचंद्र जोशी     पैरा बैडमिंटन
तरुण ढिल्लों     पैरा बैडमिंटन
स्वप्निल संजय पाटिल     पैरा स्विमिंग
जेर्लिन अंकिता जे     डीफ बैडमिंटन

द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किए गए ये कोच

सामान्य कैटेगरी
कोच                   खेल
जीवनजोत सिंह तेजा     तीरंदाजी
मोहम्मद अली कमर     बॉक्सिंग
सुमा सिद्धार्थ शिरुर     पैरा शूटिंग
सुजीत मान     कुश्ती

लाइफटाइम कैटेगरी में इन्हें मिले पुरुस्कार

कोच     खेल
दिनेश जवाहर लाड     क्रिकेट
बिमल प्रफुल्ल घोष     फुटबॉल
राज सिंह     कुश्ती

इन्हें मिले खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
कैटेगरी                                      संस्थान
युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए     ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज
खेल को बढ़ावा देने के लिए     कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी
विकास के लिए खेल     लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों का पूरा ब्यौरा यहां क्लिक कर देख सकते हैं-