Advertisement Carousel

रियल इस्टेट मामलों में अपील करने छत्तीसगढ़ में मिली सुविधा, भवन लोकार्पित

मुख्यमंत्री के हाथों  रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल

के नवनिर्मित भवन का हुआ वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार 2 जुलाई को यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल (Real estate appellate tribunal) के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया।

कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा। रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल फोरम बनाए गए हैं।

आयोजन में मौजूद लोग

रेरा या अन्य एड्यूडिकेटिंग अथॉरिटी के निर्णय से असंतुष्ट पक्ष रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उपभोक्ताओं और कॉलोनाइजरों के हितों के संरक्षण में रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल एक महत्वपूर्ण फोरम साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, देदेवेन्द्र यादव, प्रकाश नायक, मोहित केरकेट्टा, यू.डी. मिंज, अनिता योगेंद्र शर्मा, चंदन कश्यप, छत्तीसगढ़ लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर आधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर.पी. शर्मा, राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एन.सी. सांखला, महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग की रजिस्ट्रार उदय लक्ष्मी परमार और विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव आर के. तिवारी भी उपस्थित थे।