जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने
आपदा प्रबंधन के सभी उपाय करने कहा बघेल ने
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है।
बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान मेें अंदरुनी ओडिशा के ऊपर चक्रीय चक्रवात का घेरा और ज्यादा प्रबल हुआ है। इसके कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा की आशंका है।
राहत और बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करने निर्देश

पानी में डूबा ग्रामीण क्षेत्र
इन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए।
निचले औऱ् संभावित प्रभावित इलाकों पर मुस्तैद है बल

भारी बारिश से जगह-जगह हो रहा जल जमाव
मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए।
जहां भी जलभराव और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।
कलेक्टरों को अस्थाई राहत शिविर लगाने निर्देश

जारी है भारी बारिश
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 486.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भारी बारिश के चलते बांधों से छोड़ा जा रहा है पानी
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 486.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 23 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1247.3 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 169.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
एक जून से अभी तक के आंकड़े

मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 175.1 मिमी, सूरजपुर में 251.6 मिमी, जशपुर में 216.5 मिमी, कोरिया में 280.2 मिमी, रायपुर में 322.9 मिमी, बलौदाबाजार में 453.4 मिमी, गरियाबंद में 560.1 मिमी, महासमुंद में 501.4 मिमी, धमतरी में 605.9 मिमी, बिलासपुर में 513.5 मिमी, मुंगेली में 535.1 मिमी, रायगढ़ में 409.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 575.4 मिमी, कोरबा में 357.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 500.5 मिमी, दुर्ग में 459.2 मिमी, कबीरधाम में 457.5 मिमी, राजनांदगांव में 540.2 मिमी, बालोद में 621.8 मिमी, बेमेतरा में 350.4 मिमी, बस्तर में 636.1 मिमी, कोण्डागांव में 585.7 मिमी, कांकेर में 674.1 मिमी, नारायणपुर में 496.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 643.9 मिमी और सुकमा में 472.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।











