Advertisement Carousel

सिंगापुर में लालू का सफल आपरेशन, बेटी रोहिणी ने दी है किडनी

एक घंटे चले ऑपरेशन के बाद होश आया, बातचीत शुरू की

सिंगापुर। सिंगापुर के अस्पताल में सोमवार 5 दिसंबर को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो, बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। एक घंटे तक ये ऑपरेशन चला। लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी दी है। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल दोनों आईसीयू में हैं।

लालू के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा की पापा होश में हैं। बातें कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। मीसा भारती ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा ठीक हैं।

ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हो रहा है।

ट्रांसप्लांट के बाद लालू की 3 किडनी हो जाएंगी

सिंगापुर के अस्पताल में लालू यादव

रूबन अस्पताल पटना के नेफ्रोलॉजिट्स डॉ. पंकज हंस ने बताया कि लालू को साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। भीड़-भाड़ से बचकर रहना होगा। खाना साफ-सुथरा खाना चाहिए।

धीरे-धीरे जब पेशेंट का होमोग्लोबीन बढ़ने लगता है तो इस पर नजर रखनी पड़ती है कि यह ज्यादा नहीं बढ़ जाए। इम्यूनोसेप्रेसिव दवा का साइड इफेक्ट होता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

बॉडी से खराब किडनी को निकाला नहीं जाता है। यानी लालू जी के अंदर तीन किडनी हो जाएंगी ट्रांसप्लांट के बाद। ब्लड प्रेशर, बीपी और इम्यूनोसेप्रेसिव दवाएं नियमित समय से खाना बहुत जरूरी है।

इसी पर नई किडनी का सरवाइवल डिपेंड करेगा। इसमें दवा होती है ट्राइक्रोलिमस या साइक्लोस्पोरीन। इसके लेवल को सही रेंज में रखना जरूरी होता है।

लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या को परिवार के किसी सदस्य से मिलने पर अस्पताल की ओर से रोक भी लगा दी गई है। सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा और ऑपरेशन के 48 घंटे बाद उन्हें शीशे की दीवार के पार से परिवार के लोग देख सकेंगे।

लालू जब पटना में भर्ती थे तब लिखा था- माई हीरो, माई बैकबोन, गेट वेल सून

लालू प्रसाद जब पटना के पारस अस्पताल में जुलाई महीने में भर्ती हुए थे तब उनकी स्थिति काफी सीरियस हो गई थी। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था।

तब रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- ‘माई हीरो, माई बैकबोन पापा, गेट वेल सून, हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।’

रोहिणी आचार्या के पोस्ट से यह दिखता रहा है कि वे लालू प्रसाद के बेहद करीब हैं। लालू प्रसाद से जुड़ा वीडियो भी उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिखता रहा है।

लालू की छोटी बेटी हेमा का बहन रोहिणी के लिए भावुक पोस्ट

लालू की छोटी बेटी हेमा यादव ने बहन के लिए लिखा भावुक पोस्ट, उन्होंने लालू यादव और रोहिणी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ‘दोनों के लिए दुआ।

रोहिणी आप पापा के तारणहार के रूप में सामने आईं हैं। आपके इस नि:स्वार्थ सेवा को शब्दों में उकेरना न केवल छोटा होगा, बल्कि पूरी तरह अर्थहीन होगा।

आप जैसी बहन पर गर्व है।किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू को किसी से मिलने जुलने पर काफी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

तेजप्रताप ने पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर शिव की पूजा की। लालू प्रसाद के समर्थक उनके सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पटना में भी दुआएं कर रहे हैं। पूजा- पाठ, हवन भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोग दुआएं मांग रहे हैं।

सुपुत्र तेजप्रताप ने किया रूद्राभिषेक

रुद्राभिषेक करते तेजप्रताप यादव

लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर बेटे तेजप्रताप अपने घर पर पिता के लिए रुद्राभिषेक कर रहे हैं। तो वहीं बिहार में समर्थकों का यज्ञ-हवन भी जारी है।

सबसे पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह लालू प्रसाद यादव को रांची में RIMS के डॉ. विद्यापति ने दी थी। इसके बाद ही उन्होंने पहले AIIMS में और इसके बाद सिंगापुर में जांच कराकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने का निर्णय लिया। डॉ. विद्यापति ने फरवरी में ही बता दिया था कि लालू प्रसाद की किडनी लगभग खराब हो चुकी है। इन्हें ट्रांसप्लांटेशन कराना होगा।