रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यभर में 150 स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे 150 स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश












