Advertisement Carousel

Chamoli Accident : काल के मुंह में समा गई 16 जिंदगियां, ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट होने के बाद रेलिंग में फैला करंट, मच गई चीख-पुकार

देहरादून: 16 people died due to electrocution उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है. ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है.

Read More : मां लक्ष्मी की कृपा से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, ये तीन राशि वाले आज हो जाएंगे मालामाल…

इसलिए पुलिसकर्मी हो गए हादसे का शिकार

16 people died due to electrocution बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया.