Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 45.54 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 11032 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। लगभग दो माह में अब तक राज्य के 9 लाख 93 हजार पंजीकृत किसानों से 45 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live

धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 11 हजार 032 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

रहे है।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.22 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 45.54 लाख मीट्रिक टन धान में से 34.02 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 25.76 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live