Advertisement Carousel

तीन दिवसीय नाचा महोत्सव 14 से राजनांदगांव के त्रिवेणी परिसर में

पद्मश्री से सम्मानित होने जा रहे डोमार सिंह कुंवर सहित

नाचा के कई प्रमुख कलाकारों की होंगी मंचीय प्रस्तुति

राजनांदगांव। आदिवासी लोककला अकादमी रायपुर,छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ओर से तीन दिवसीय नाचा समारोह का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक शहर में होने जा रहा है। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय एवं नगर निगम राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित इस समारोह में रोजाना शाम 6:00 बजे से त्रिवेणी परिसर स्थित मंच शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पीछे मंचीय प्रस्तुतियां होंगी।

Also read:झूठ के चलन के दौर में नाचा के प्रहसन ‘लबर-झबर’ ने दिखाया आईना

आदिवासी लोक कला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने बताया था पहले दिन 14 फरवरी मंगलवार को टकेश ठाकुर भर्रीटोला कांकेर, मोहन साहू बिरकोनी महासमुंद और नरोत्तम साहू करमतरा खैरागढ़ की प्रस्तुति होगी। इसके बाद अगले दिन 15 फरवरी बुधवार को श्याम सुरवानी इंदामरा राजनांदगांव, रामसिंह साहू सूरजपुरा कवर्धा और परमेश्वर साहू मोहदी राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी।

Also read:नाचा विधा पर हुई बात, मदन-लालू को याद किया कलाधर्मियों ने

अंतिम दिन 16 फरवरी गुरुवार की शाम ध्रुव कुमार साहू पचपेड़ी धमतरी, डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़ बालोद और गोवर्धन यादव पुरदा करेली दुर्ग की मंचीय प्रस्तुतियां होंगी। इनमें डोमार सिंह कुंवर को हाल ही में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है। Domar Singh Kunwar who is going to be honored with Padma Shri will have a stage presentation of many prominent dance artists