Advertisement Carousel

राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां,रायपुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सेलजा

अधिवेशन से जुड़ी कमेटियों की होगी बैठक, समीक्षा

के बाद नेताओं में काम का बंटवारा करने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों में पूरी पार्टी जुट गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा मंगलवार 14 फरवरी दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान विभिन्न समितियों में शामिल नेताओं के बीच काम का बंटवारा भी किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं।

Also read:कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर में कराने की तैयारी, दिग्गज पहुंच रहे राजधानी

प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम पदाधिकारी हवाई अड्‌डे पर पहुंचे हुए थे। वहां से सभी को पार्टी मुख्यालय लाया गया है। वहां महाधिवेशन के लिए बनी स्वागत समिति आदि समितियों की बैठक होनी है।

Also read:रायपुर कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी जोरों पर, 14 हजार लोगों के लिए बनेगा डोम

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, एआईसीसी का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन की तैयार जोरों पर है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा इसकी समीक्षा के लिए आई हैं। तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा। अभी तक जो कार्य हुए हैं उसकी समीक्षा की जाएगी। बताया गया, वरिष्ठ नेता अधिवेशन स्थल का भी जायजा लेंगे।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस में जो अधिवेशन होता है वह लोगों के लिए उत्सुकता का विषय होता है। घर के बुद्धिजीवी लोग बड़ी उत्सुकता से कांग्रेस की ओर देखते हैं। इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी-CWC का भी चुनाव होना है। विभिन्न विभाग के जनरल सेक्रेटरी और संगठनात्मक ढांचे का भी निर्माण होना है। उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस में भी विभिन्न विभागों के ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

Also read:रायपुर में अगले साल फरवरी में ‘कांग्रेस अधिवेशन’ होगा

आजादी के बाद मध्य भारत के किसी शहर में पहली बार हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में इतिहास बनने जा रहा है। रायपुर महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी का संविधान बदलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबिका सोनी की अध्यक्षता में एक आठ सदस्यीय समिति बनाकर से यह जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर का प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल

रणदीप सिंह सुरजेवाला इस समिति के संयोजक बनाए गए हैं। इसमें केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन, जीतेंद्र सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, मोहन प्रकाश, दीपा दासमुंशी और डॉ. जी परमेश्वरा को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। There will be a meeting of the committees related to the convention, after the review preparations will be made to distribute the work among the leaders, preparations for the national convention, Congress state in-charge Selja reached Raipur