Advertisement Carousel

गुस्से में प्रियंका गांधी, PM को किया मेंशन, लिखा “हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है”…

Priyanka Gandhi tweets: राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद बहन परियंका गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने लगातार कई ट्विट किया और बोला कि नरेन्द्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है…

Priyanka Gandhi tweets: भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया….राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया…

read more: Rahul Gandhi’s membership ended: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच जमकर हुए पत्थरबाजी और चले डंडे


Priyanka Gandhi tweets: नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया…। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा…

Priyanka Gandhi tweets: जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

read more: Chhattisgarh News: गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा