Advertisement Carousel

Rahul Gandhi’s membership ended: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच जमकर हुए पत्थरबाजी और चले डंडे

Rahul Gandhi: MP Rahul Gandhi convicted in 2019 case, may go to the chair

Rahul Gandhi’s membership ended: राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता छिन जाने पर रायपुर में खूब बवाल हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी है। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्‍यता रद्द होने की खबर फैलते ही रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के बाहर पार्टी नेताओं के पोस्‍टर पर कालिख फेंक दी और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

read more: Chhattisgarh News: गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

Rahul Gandhi’s membership ended: इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भड़क उठा। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे भाजपा कार्याकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर पथराव किया। बताया जा रहा है पथराव में कई लोगों के घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की हल्‍की झड़प भी हुई।राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर के बाहर बीजेपी नेताओं के पोस्‍टर पर कालिख फेंकी। इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।

read more: Parineeti and Raghav Chadha spotted: एक्ट्रेस परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘आप राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं’

Rahul Gandhi’s membership ended: मामला तब और बिगड़ गया जब भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गये, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर और डंडे चले। भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ के कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्याकर्ता भी भड़क गए। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर पथराव भी किया।

read more: Earthquake In CG Breaking: छत्तीसगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में बना दहशत का माहौल