Advertisement Carousel

CM Ibrahim statement: जेडीएस के राज्य सी.एम.इब्राहिम का बड़ा बयान, ‘बीजेपी नहीं आएगी अब सत्ता में’

CM Ibrahim statement: बड़ी खबर कर्नाटक से आ रही है, जहां वहां के राज्य अध्यक्ष सी.एम.इब्राहिम ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि
“राज्य में अब बीजेपी वेंटिलेटर पर है. इनका समय अब खत्म हो चूका है,” धीरे धीरे इनके सत्ता के वेंटीलेटर का ऑक्सीजन अब खत्म हो रहा है. राज्य की जनता अब दुबारा इन्हे सत्ता में नहीं लाएगी।

आपको बता दे की जेडीएस अध्यक्ष सी.एम.इब्राहिम बैंगलोर में थे, जिसपर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह सब कहा. आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव होने वाले है जिसे लेकर अब राजनितिक बयानबाज़ी काफी तेज हो गयी है, जहां बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बैनर तले चुनाव लड़ेगी वही विपक्ष सरकार की कमियों और अडानी मामले को लेकर बीजेपी पर हावी होने की भरपूर कोशिश कर रही है फिलहाल राज्य में अभी आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू है.

सी. एम. इब्राहिम पहले कांग्रेस में थे कुछ समय पूर्व ही वो जेडीएस में शामिल हुए है, सी. एम. इब्राहिम अपने क्षेत्र के काफी कद्दावर नेता माने जाते है, उनके जेडीएस में आने से पार्टी को काफी फायदा हो रहा है. अगर सूत्रों की माने तो उनकी पोजीशन पार्टी में फिलहाल नंबर एक और दो की है.