Advertisement Carousel

Bihar Violence; बिहार के C.M. नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा दंगा बीजेपी की पूर्वनियोजित साजिश

Bihar Violence; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में थे और मीडिया से वे रूबरू हुए , मीडिया से बात करते हुए जब उनसे बिहार में हुए दंगो पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की हम सबने मिलकर बहुत अच्छे से इसपर काम किया है. ये दंगा पूर्वनियोजित साजिश का हिस्सा था, और यह करवाया गया है एक जगह जहां इनको जाना था, वहां करवाया गया है और दूसरा जगह बिहार शरीफ है. आप समझ गए बिहार शरीफ का नाम किसने किया है पहले पुरे राज्य का नाम था बिहार और पुरे जगह का नाम था बिहार उसको हमने बदलकर किया बिहार शरीफ इसके अलावा उन्होंने कहा की जिसने भी यह दंगा करवाने की कोशिश की है यह सब जांच में पता चलेगा हमने पुरे मामले में एक-एक अधिकारी को लगाया है. आगे उन्होंने कहा कि एक एक घर में हमारे लोग जा रहे है. कही कुछ है ही नहीं यह सब अंदर से ही कीसी ने किया है, यह पूर्व में बनायीं गयी योजना का एक हिस्सा है हमने लोगो से अपील की है और वे शांत है.
<

आगे उन्होंने कहा कि इन सबके पीछे दो लोग है एक राज कर रहा है और दूसरा है उसका एजेंट, आप संविधान उठाकर देख लीजिये आज तक शुरू से कभी ऐसा हुआ है, गृहमंत्रालय गवर्नर से बात करती है कभी कि सरकार से करती है इन्होने हमसे कोई बात नहीं की जो बात की है गवर्नर से की है जबकि नियम ये है कि गवर्नर राज्य सरकार की सहमति से आते है लेकिन हमने कभी इसका विरोध कभी नहीं किया. ना ही पहले किया है और ना आज करते है.

इनलोगो की ये सब आदत में है हम कितने दिन से राजनीती में है आप सभी जानते है, श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में जो पार्टी थी वो अब नहीं रही कितना अच्छा काम उन्होंने किया था. ये लोग आज कोई काम कर रहे है, बस सब चीज पर कब्ज़ा कर लिए है और बस अपना प्रचार कर रहे है, हम लोग इतना अच्छा काम करते है कभी चर्चा होती है. बस बिहार अखबारों में आ जाता है, आपको बता दे कि बिहार में दंगो को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, तो वही नितीश और उनकी पार्टी इसे बीजेपी का ही किया हुआ राजनितिक षड़यंत्र बताने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं JDU के सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने आज मीडिया से बात करते हुए इस घटना पर बीजेपी को आड़े हाथे लिया।