Advertisement Carousel

World Test Championship 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड का ऐलान, लंबे समय बाद रहाणे की वापसी…

नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (World Test Championship 2023) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिय गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। टीम में अजिंक्य रहाणे के रूप में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने एक बार फिर टीम में वापसी की है। हालांकि सूर्यकुमार को जगह नहीं मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे के रूप में शामिल किया गया है।

World Test Championship 2023 : टीम में 5 तेज़ गेंदबाज़ों को किया शामिल

दरअसल, आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे रहाणे को लंबे समय बाद टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है। रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी, 2022 में खेला था। इसके अलावा बॉलिंग डिपार्टेमेंट में एक बार फिर जयदेव उनादकट को टीम का हिस्सा बनाया गया है। उनके साथ शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव टीम में बतौर तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं। टीम में कुल 5 तेज़ गेंदबाज़ों को शामिल किया गया है।

World Test Championship 2023 : सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम में एक बार फिर केएल राहुल को टीम का हिस्सा बनाया गया है। फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में केएल राहुल को आखिरी टो मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें : New Delhi : डब्ल्यूएफई चीफ पर यौन उत्पीड़न का मामलाः पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, कुश्ती संघ के चुनाव पर भी रोक…

ये है टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ये है ऑस्ट्रेलिआई टीम का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर.