नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाएगी।भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और सीरीज का समापन 27 अगस्त को होगा।
श्रीलंका दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; बुमराह और जडेजा की हुई वापसी












