Advertisement Carousel

Breaking News : आदिवासी नेता Nandkumar Sai कांग्रेस में शामिल, राजीव भवन में ली सदस्यता…

Breaking News : आदिवासी नेता Nandkumar Sai कांग्रेस में शामिल, राजीव भवन में ली सदस्यता...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पर साजिश का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाले आदिवासी नेता नंदकुमार साय (Nandkumar Sai) आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। आज सुबह कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि राजीव भवन में आज एक विख्यात व्यक्तित्व कांग्रेस में शामिल होगा। साय के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि राजनीतिक गलियारे में पिछले तीन दिन से साय की नाराजगी और पार्टी छोड़ने की चर्चा थी, लेकिन रविवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को इस्तीफे का पत्र भेज दिया था।

https://youtu.be/pm-3x3LBcjE

Nandkumar Sai : दो घंटे इंतजार के बाद मुलाकात नहीं

वहीं, नंदकुमार साय (Nandkumar Sai) के इस्तीफ़े और उनके कांग्रेस प्रवेश की अटकलों के बीच अब पार्टी स्तर पर उनके मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया था। वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और संगठन महामंत्री पवन साय ने कल रात आदिवासी नेता नंदकुमार साय के निवास पर जाकर भेंट करने का प्रयास किया। वहां जानकारी दी गई कि वह दिल्ली में हैं, उनसे दूरभाष से संपर्क करवाने का निवेदन किया गया, उन्हें सूचना दे दी गई, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। करीब दो घंटे इंतजार के बाद मुलाकात नहीं हो पाई थी।

Nandkumar Sai : साय ने सही मायने में कही अपने मन की बात

बता दें कि इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों को रविवार देर शाम को आनन-फानन में फोन करके सुबह राजीव भवन पहुंचने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भी आज कांग्रेस नेताओं को आने का जिक्र किया गया था। इस बीच, साय के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिप्पणी की है। सीएम ने कहा क साय ने सही मायने में कही अपने मन की बात। वहीं, रमन सिंह ने कहा कि अभी साय से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : Mausam Update : रात से सावन जैसी झड़ी… रायपुर समेत कई शहरों में हवा के साथ बारिश, गर्मी गायब…

Nandkumar Sai : ऐसा रहा राजनीतिक सफर

-1977-79 और 1985-89: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
-1977-78 और 1986-88: सदस्य, विशेषाधिकार समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
-1978-79: अध्यक्ष, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
-1988-89: सदस्य, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
-1989-1991: मध्य प्रदेश में रायगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से नौवीं लोकसभा सदस्य । अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति
-1990-91: सदस्य, वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य, गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति
-1996–97: सदस्य, ग्यारहवीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), मध्य प्रदेश में रायगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से
-2000-2004: सदस्य, छत्तीसगढ़ विधान सभा
-2004-2009: सदस्य, चौदहवीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल) – सदस्य, छत्तीसगढ़ में सरगुजा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से। निजी सदस्यों के विधेयकों और प्रस्तावों पर समिति सदस्य, ऊर्जा 2004 पर समिति, सदस्य, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति
-अगस्त 2009: राज्यसभा के लिए निर्वाचित
-जून 2010: राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित।
-अगस्त 2010 – मई 2014 और सितंबर 2014 आगे: सदस्य, कोयला और इस्पात संबंधी समिति अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण सितम्बर.
-2014 आगे: सदस्‍य, सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता संबंधी समिति सदस्य, पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति। 28 फरवरी 2017 को, नंद कुमार साय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।