Advertisement Carousel

CM भूपेश के पिता अस्पताल में भर्ती, घर में गिरने के बाद आई थी चोट

रायपुरः Nandkumar Baghel hospitalized due to Injury मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार रात 12 बजे वह निवास पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Read More:‘मैं ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे किसी की जान जाए’ शराबबंदी के मुद्दे पर बोले सीएम भूपेश बघेल

बता दें कि, श्री बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीएम भूपेश के पिता को भर्ती किया गया है. जहां मेडिसिन, अर्थो, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है. जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई. जांच के बाद ऑर्थोपेडिक डाक्टरों की टीम डॉ. ल्यूनिक यदू, डॉ रमिश पठान, डॉ अमीन कुरैशी, ऐनेस्थेटिक टीम डॉ. सुनील कामरा, डॉ रीमा वाधवा, डॉ मनीष नाग, वहीं क्रिटिकल केयर की टीम डॉ प्रफुल्ल अग्निहोत्री, डॉ सोनल वाजपाई, की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया. डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक लगी रही, जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ. हॉस्पिटल में अभी नन्दकुमार बघेल को वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.

Read More: WTC Final 2023 : कोहली अपने नाम दर्ज करेंगे यह महारिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज होगा नाम