छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से भी चर्चा की। चर्चा के दौरान मीडिया के पूछे गए सवाल, वायरल हो रहे हैं। सिंगल पैनल के नाम पर दीपक बैंज ने कहा कि, यह हमारी सूची नहीं है। कांग्रेस कमेटी जो प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी वही फाइनल होगा। वन नेशन वन चुनाव के सवाल पर जवाब देते हुए दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इंडिया के गठबंधन से घबरा गई है, इसलिए ऐसी बातें कर रही है। फिर भी हम तैयार है। कांग्रेस और पूरी गठबंधन की पार्टी तैयार है। कल भी चुनाव करा लें हम पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन आने वाले समय में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसके राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। बैज ने मीडिया के G-20 को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के विपक्ष के नेताओं और मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया नहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान सामने आने के बाद केंद्र सरकार जागी और मुख्यमंत्री को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि, जी-20 का सम्मेलन हो रहा है। शायद देश के लिए अच्छी बातें निकलकर सामने आए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार के चलते जी-20 का कुछ फायदा देश को होगा। क्योंकि देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है।
G-20 Summit 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने दिया बड़ा बयान, बोले-जी-20 से देश को कुछ फायदा नहीं










