Advertisement Carousel

SL Vs Pak Live Match : आज अगर श्रीलंका हारा तो फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, फाइनल में होगा महामुकाबला

Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में आज (14 सितंबर) पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा. जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका खिताबी मुकाबला भारतीय टीम से होगा. यह फाइनल मैच 17 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा.

Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: इस मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव हुए हैं. यानी आधी प्लेइंग-11 ही बदल दी है.

Read more : Father In Law Raped Daughter In Law : रिश्ते हुए शर्मसार : हैवान ससुर ने गर्भवती बहू के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज


Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए फखर जमां, आगा सलमान, फहीम अशरफ, नसीम शाह और हारिस रऊफ को पाकिस्तान की प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है. उनकी जगह मोहम्मद हारिस, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को जगह मिली है.

Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: फखर जमां की जगह ओपनिंग में मोहम्मद हारिस मोर्चा संभालते नजर आएंगे. जबकि मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील और स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज बागडोर संभालेंगे. नसीम और हारिस की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को शामिल किया गया. 22 साल के जमान का वनडे में यह डेब्यू मैच रहेगा. जमान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.

Read more : Cg Vidhansabha Election 2023 : सांसद विजय बघेल ने सीएम के ऊपर साधा निशाना, बोले-भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया


श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और जमान खान.

मुकाबले में श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11:

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना