Advertisement Carousel

Sex Racket : 7 लड़के और 3 लड़कियां होटल में कर रहे थे ऐसा काम, पुलिस ने मारा छापा, मिले ये आपत्तिजनक सामान

Sex Racket

Police Busted Sex Racket in Hotel : पंजाब में पठानकोट पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी की. इस रेड में चौंका देने वाला खुलासा हुआ. इन होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने यहां से 10 लोगों को पकड़ा है. इसमें 3 लड़कियां हैं. साथ ही पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन लोग शामिल हैं.

इस छापेमारी के बारे में डीएसपी सुमिर सिंह मांन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरियाल और मामून के पास दो होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. इस पर पुलिस की टीमें बनाई गईं. इसके बाद दोनों होटलों से पुलिस ने 3 लड़कियों और 7 पुरुषों का पकड़ा. ये लोग सेक्स रैकेट में शामिल थे. इसके साथ ही इन होटल के चार मालिकों को भी मामले में नामजद किया गया है.

Read More : Couple Committed Suicide : पूरी नहीं हुई साथ जीने की तमन्ना, प्रेमी जोड़े ने मौत को लगा लिया गले, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान 

इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश

Police Busted Sex Racket in Hotel सुमिर सिंह मांन ने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन लोगों का पता लगाकर नामजद किया जाएगा, जो इसमें शामिल हैं. इसी साल मई में यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ था.

Read More : बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद, तेज रफ्तार कंटेनर ने गाड़ी को मारी टक्कर, डाइवर की हालत गंभीर 

14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया था

कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया था. ये मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित राधा कृष्ण होटल से जुड़ा हुआ था. इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया था कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है.

शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बीते साल दिसंबर में इसी होटल में पुलिस ने छापा मारकर युवक और युवतियों को पकड़ा था.