Advertisement Carousel

बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद, तेज रफ्तार कंटेनर ने गाड़ी को मारी टक्कर, डाइवर की हालत गंभीर

पटना: Rajya Sabha MP Satish Chandra Dubey injured भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी देर रात बिहार के पटना में हादसे का शिकार हो गई है. सड़क हादसे में सांसद और उनके बॉडीगार्ड के साथ-साथ गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक सांसद सतीश चंद्र दुबे बीती रात बगहा से पटना लौट रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी गांधी सेतु पर हादसे का शिकार हो गई.

Read More : Prabha Negi Sexy Video : स्कूल में ही बच्चों के सामने ऐसा काम करती है टीचर, जानकर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा 

Rajya Sabha MP Satish Chandra Dubey injured बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद की गाड़ी जब गांधी सेतु के गायघाट के पास पहुंची तो एक कंटेनर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. इस हादसे में उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को सर में सीरियस इंजरी है. सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

Read More : Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, 37 गेंद में ही फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को चटाई धूल, यहां जानें मैच का आंखों-देखा हाल 

सांसद की हालत खतरे से बाहर

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और उनके घायल बॉडीगार्ड और ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. सांसद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. हालांकि उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को शरीर में कई जगह पर चोट आई है.

Read More : Ganesh Chaturthi 2023: घर पर कर रहे हैं गणपति की स्थापना, तो बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये अहम नियम 

बगहा से पटना लौट रहे थे सांसद

बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे कल यानी रविवार को बगहा में थे और यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया था. इसके बाद वह बीती रात पटना वापस आ रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई.