Advertisement Carousel

Diwali 2023: दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, बरसेगी धन की देवी लक्ष्मी की कृपा

These zodiac signs will become rich

These zodiac signs will become rich कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल पांच दिवसीय दीपावली का पर्व 10 नवंबर 2023 धनतेरस से शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर यानी भाई दूज तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष राहु का राशि परिवर्तन और शनि का मार्गी होने के कारण विशेष योगों का निर्माण हो रहा है, जो सभी राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

Read More : Diwali Puja 2023 Shubh Muhurta : 500 साल बाद इस बार दिवाली में बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से बरसेगा पैसा 

मेष राशिः मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद शक्कर का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें

वृषभ राशिः वृषभ राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के बाद हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही दिवाली पर सफेद वस्त्र पहनने से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशिः मिथुन राशि के जातकों दिवाली पर को गुड़ का दान करना चाहिए। आप दिवाली पर क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कर्क राशिः कर्क राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के पश्चात चावल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए दिवाली पर फिरोजी रंग के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

Read More : Namrata Malla New Sexy Video : समंदर किनारे ऐसा काम कर रही थी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया वीडियो, देखकर मचला फैंस का दिल 

सिंह राशिः सिंह राशि के जातकों को दिवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। आप इस दिन पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशिः कन्या राशि के जातक दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद ब्राह्मण को मीठा खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें। आपके लिए दिवाली पर ग्रे रंग के वस्त्र पहनना ठीक रहेगा।

तुला राशिः तुला राशि के जातकों को किसी दिवाली पर पुस्तक का दान करना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।

Read More : Desi Bhabhi Sexy Video : लाल साड़ी पहनी भाभी ने कैमरे के सामने किया ऐसा काम, देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बोले- हाय दैया.. 

वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर चना दाल एवं गुड़ दान करना चाहिए। साथ ही वृश्चिक राशि मेहरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशिः धनु राशि के जातकों को लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लिए कत्थई के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

मकर राशिः मकर राशि के जातकों को दिवाली के शुभ अवसर पर साबुत धनिये का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए उचित रहेगा।

कुंभ राशिः कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें। साथ ही इस राशि के जातकों को दिवाली पर लाल रंग के वस्त्र पहनने से विशेष लाभ मिलेगा।

मीन राशिः मीन राशि के जातकों को किसी गरीब या जरूरतमंद को कंबल दान करना चाहिए। आप इस दिन सिल्वर रंग के वस्त्र या रेशमी वस्त्र धारण कर सकते हैं।