Advertisement Carousel

Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने शतकों के किंग, ऐसा कारनाम करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली। Virat Kohli 50th ODI Century वनडे विश्व 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस महामुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली के वनडे में 50 शतक पूरे हुए। इसी के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने 297वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए।

लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में पूरा किया शतक

Virat Kohli 50th ODI Century विराट कोहली ने लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर दो रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 106 गेंदों पर शतक जड़ा। जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा।