Advertisement Carousel

CG Election Result 2023 : भाजपा की चार सीटों पर जीत, कांग्रेस के 2 प्रत्याशी जीते, 6 मंत्री पिछड़े

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में अभी तक सिर्फ 2 सीट ही गई है। धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया और खुज्जी से भोला राम साव ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, जशपुर से विष्णु देव साय और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू को जीत मिली है।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है। वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल और रेणुका सिंह पीछे चल रहे हैं।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 55 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। पार्टी में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट