जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बेटियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है. इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम धुरकोट निवासी निकिता कहरा को योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है.
श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत निकिता कहरा को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है. सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच यह राशि उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है. इससे उन्हें पढ़ाई-लिखाई से जुड़े खर्चों और आवश्यक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है. शासन से प्राप्त यह सहयोग निकिता को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें शिक्षा के जरिए अपने सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर मिल रहा है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया.











