रायपुर। अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से महज 122 वोटों के अंतर से हार गए हैं। अम्बिकापुर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कड़ी टक्कर दी। बता दें कि नामांकन के दौरान राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
Chhattisgarh Election Result : अंबिकापुर से टीएस सिंह देव मात्र 122 मतो से हारे, रिकाउंटिंग की मांग…














