Advertisement Carousel

CG Cabinet Minister : हो गया साय कैबिनेट का विस्तार, इस दिन होगा बंगले का बंटवारा

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, 9 भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने सभी नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव समेत विधायक मौजूद रहे है।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live

सबसे पहले बृज मोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली, इसके बाद राम विचार, विधायक दयाल दास बघेल , विधायक केदार कश्यप, विधायक लखन लाल देवांगन, विधायक श्याम बिहारी जसवाल, विधायक ओपी चौधरी, विधायक टंक राम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। अब जल्द ही इन मंत्रियों के विभागों का बटवारा होगा।

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें Live