Advertisement Carousel

Gold-Silver Price Today : 73 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी में भी उछाल, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Rate in Diwali

नई दिल्लीः Gold-Silver Price Today भारतीय सर्राफा बाजार में उछाल थमने का नाम नहीं ले रही है. आज, 12 अप्रैल, 2024 को भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. महंगा होने के बाद सोने की कीमत 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 83 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 72967 है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 83605 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71823 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 72967 रुपये पर पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं. बता दें कि 11 अप्रैल को ईद के चलते मार्केट बंद रही. इसके चलते सोने और चांदी कीमतें अपडेट नहीं की गईं थीं.

Gold-Silver Price Today आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 72675 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 66838 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 54725 हो गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 42686 रुपये में पहुंच गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 83605 रुपये की हो गई है.