Advertisement Carousel

कल से एक महीने तक आपकी किस्मत में बड़ा बदलाव, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

सूर्य कल 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब सूर्य का प्रवेश चंद्रमा की राशि में हो रहा है। इससे पहले सूर्य मिथुन राशि में थे। सावन में सूर्य कर्क और सिंह दोनों राशियों में रहकर विभिन्न ग्रहों में अपना प्रभाव देंगे। आपको बता दें कि सूर्य अगर खराब होते हैं, तो पिता से रिश्ते अच्छे नहीं होते, पितृ दोष होता है, नौकरी में दिक्कतें आती हैं। आपको समाज में सही मान सम्मान नहीं मिलता। दरअसल सूर्य को आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च पद, सरकारी नौकरी और मान-सम्मान आदि का कारक कहा गया है। जन्म कुंडली में सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और राजनीतिक जीवन में सफलता मिलती है। अब इनके राशि बदलने से कई राशियों पर इनका प्रभाव होगा।

यहां हम आपको हर राशि के बारे में संक्षेप में बताएंगे। मेष राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में फायदा होगा, इस समय प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा ध्यान दें, अगर रिस्क की जरूरत हो लें। परिवार वालों के साथ टाइम बिताएं। वहीं वृष राशि वालों की फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहेगी। मिथुन वालों को पैसों के मामले में थोड़ा अलर्ट रहना होगा। कर्क वालों के लिए साझएदारी अच्छी है। सिंह वालों को पैसों के माले में अच्छे लाभ दिख रहे हैं। कन्या वाले क्रिएटिव और रोमांटिक होंगे। तुला वालों को परिवार के साथ धैर्य से रहना होगा और पैसों के मामल में सावधानी बरतनी होगी। धनु वालों की इनकम बढञ सकती है, वहीं, मकर वालों पैसों की कद्र होगी। कुंभ वालों को किसी भी चीज में रिस्क नहीं लेना है। मीन वालों का पार्टनर के साथ टाइम अच्छा बीतेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।