Advertisement Carousel

Guru Purnima 2024: प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, लगा रहे आस्था की डुबकी

Guru Purnima 2024: प्रयागराज। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाताी है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई यानी आज रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर जहां मठ और मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग अपने अपने गुरुओं के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहें हैं तो वहीं प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर भी आस्था का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रयागराज ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र त्रिवेणी की पावन धारा में आस्था की पुण्य डुबकी लगा रहें हैं।

Guru Purnima 2024: आज के दिन त्रिवेणी में स्नान के बाद दान का विशेष महत्व है, यही वजह है कि हर कोई आज के दिन त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए उत्साहित हैं। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु तीर्थपुरोहितों के निर्देशानुसार दान पुण्य भी कर रहें हैं। यहां से निकलकर मठ मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन के साथ अपने संत महात्माओं का आशीर्वाद भी लेंगे।