Advertisement Carousel

दक्षिण अफ्रीका ने 18 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट जीता, दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई…

रावलपिंडी। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान पाकिस्तान को यहां खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए 2007 के बाद पाकिस्तान में पहली बार कोई टेस्ट जीता है। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी 1-1 से ड्रॉ करा दी।

मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 138 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह, द. अफ्रीका को दूसरी पारी में जीत के लिए सिर्फ 68 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने दो विकेट पर 73 रन बनाकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 404 और पाकिस्तान ने 333 रन बनाए थे।

प्लेयर ऑफ द मैच

महाराज ने कुल 10 विकेट चटकाए: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। महाराज ने पहली पारी में 30 रन भी बनाए थे।