Advertisement Carousel

CG News : सिर पर सूपा रख छठ घाट पहुंचे CM साय, पत्नी कौशल्या संग सूर्य देव को अर्पित किया अर्घ्य

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे. इस दौरान सीएम साय ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की.

Aaj Ka Rashifal 28 Oct 2025: आज किस राशि को मिलेगा विशेष लाभ, और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. छठ पूजा के समापन के मौके पर बलौदाबाजार समेत प्रदेशभर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

https://www.youtube.com/watch?v=MoCAuW3vvAc

व्रती महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी घाटों पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए. आसमान में छाए बादलों के कारण कुछ देर तक महिलाओं को सूर्य दर्शन में परेशानी हुई, लेकिन श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं आई.