तेल अवीव। इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी के बाद आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) ने गाजा में हमास के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। इजराइली सैनिकों पर हमास की ओर से गोलीबारी के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गाजा में हमले का आदेश दिया था। गाजा पर इजराइली हमले को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्थता वाला युद्ध-विराम खतरे में पड़ गया है।
आईडीएफ के अनुसार, हमास ने राफा में इजराइली सैनिकों पर एक एंटी टैंक मिसाइल दागी थी और गोलीबारी की थी। इजरायल ने इसे हमास की ओर से संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन करार दिया गया। एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि संघर्ष विराम के उल्लंघन की प्रतिक्रिया अधिक गंभीर होगी।
गौरतलब है कि हमास इजराइली बंधकों को लौटाने में आना-कानी कर रहा है। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि हमास बंधकों के अवशेष वापस नहीं लौटा पाता है, तो इजराइल पांच विकल्पों पर काम कर रहा है। इनमें ऑपरेशनल कंट्रोल बढ़ाना, लक्षित हमले करने, बंधकों के अवशेष वापस लाने के अभियान, राजनयिक दबाव और मौजूदा समझौतों को समाप्त करना शामिल है।















