Advertisement Carousel

संविधान दिवस: CM विष्णुदेव साय ने टाउन हॉल में प्रदर्शनी का किया अवलोकन, डॉ. अंबेडकर को किया नमन

रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने लिखा, संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया।

CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर भर्ती, CMO के 29 और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद; फरवरी 2026 में प्रारंभिक परीक्षा

संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सभी उपस्थित जनों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमारा संविधान एक पवित्र ग्रंथ है, जो प्रत्येक भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस पावन अवसर पर उन सभी विभूतियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रनिर्माण की इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।