Advertisement Carousel

Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, 3 जवान शहीद

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 12 नक्सलियों के मार गिराया है। अब तक सभी 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चूका है। वहीं मुठभेड़ में तीन तीन जवान शहीद और एक जवान घायल है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच आज सुबह से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।