Advertisement Carousel

मंदिर और दरगाह में हाजिरी के साथ भूपेश ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पहुंचे चंद्रपुर विधानसभा

सक्ती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत बुधवार 19 अक्टूबर को जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित दरगाह और मंदिर गए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

बघेल यहां हजरत बाबा सैय्यद शाह साबिर अली दरगाह चंद्रपुर पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ा कर प्रदेशवासियों की अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी दर्शन के लिए पहुँचे।

वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।