रायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने राज्य को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी खाद आवंटित की है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में बड़ा कदम बताया।
छत्तीसगढ़ को मिली 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जताया आभार











