Advertisement Carousel

ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से बच्चा गिरा, घायल अवस्था में रायपुर रेफर…

राजनांदगांव। कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस में अपनी मां के साथ सफर कर रहा एक चार साल का बच्चा इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिर गया। आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने बताया महिला आनंदिता बेरा निवासी कोसापुलिया पूर्वी मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) अपने 4 वर्षीय पुत्र सागनिक बेरा के साथ कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के कोच एस-3 में एलटीटी से खडगपुर की यात्रा कर रही थीं।

मंगलवार शाम को डोंगरगढ़ से जटकन्हार के बीच जैसे ही महिला ऊपर की सीट पर चढऩे लगीं, इसी दौरान बालक खिड़की से नीचे गिर गया। यात्रियों ने तत्काल चैन खींच कर ट्रेन रोकी और बच्चे को घायल अवस्था में उठाया। इस दौरान आरपीएफ के अनुरक्षण दल ने मां के साथ डोंगरगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां से बालक को रायपुर रेफर किया गया है।