राजिम : विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने फिंगेश्वर विकासखंड के श्यामनगर, कौंदकेरा और बासीन ग्राम पंचायतों में महतारी सदनों के निर्माण के लिए कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल के बाद ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक स्थायी और सुविधायुक्त केंद्र उपलब्ध होगा।
राजिम के तीन गांवों की महिलाओं को बड़ी सौगात, 90 लाख रुपये से बनेंगे आधुनिक महतारी सदन, आत्मनिर्भरता को मिलेगा नया आधार











