Advertisement Carousel

उरला में लावारिस हालत में मिला डेढ़ साल का बच्चा, मासूम के हाथ में मिली चिट्ठी, कोई बेटे को अपना लेना….

रायपुर। उरला इलाके में करीब डेढ़ साल का बालक लावारिस हाल में मिला। अज्ञात व्यक्ति ने उसे तालाब के पास छोड़ दिया था। बालक के हाथ में एक चिठ्ठी मिली है। उसमें बालक को अपना लेने की अपील की गई है। इसकी सूचना पर पुलिस ने बालक को सीडब्ल्यूसी को सौप दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात लगभग डेढ़ साल का एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में व्यास तालाब के पास रोता हुआ मिला। बच्चे के हाथ में एक चिट्ठी भी बरामद हुई, जिसमें लिखा था, मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं। इसलिए बच्चे को छोड़ रहा हूं। इसे कोई अपना लेना।

मैं जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा हूं। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया है और उसकी देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति को सौप दिया है। पुलिस आसपास के इलाके में उसके परिजनों की तलाश कर रही है।