रायपुर। कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर पाए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई बिजली बिल समाधान योजना अब लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है।मुख्यमंत्री ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 42 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले चुके हैं। वहीं, उपभोक्ताओं पर लगे 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के सरचार्ज को माफ किया जा चुका है।
बिजली बिल के बोझ से राहत की राह, 42 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला फायदा, 700 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ














