Advertisement Carousel

PM Modi से मिले अभिनेता उन्नी मुकुंदन, फोटो शेयर कर बोले-सपना पूरा हुआ…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मलयालम फिल्मों के अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने मुलाकात की। इस खास और शानदार मुलाकात की एक झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की है। मलिकप्पुरम अभिनेता मुकुंदन ने ट्विटर पर दो तस्वीर अलग-अलग तस्वीरें साझा की हैं और इसी के साथ एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद सर 14 साल की उम्र में आपको दूर से देखना और अब आखिरकार आपसे मिलकर मैं बहुत खुश हूं। आपके केम छो भाई ला ने मुझे जोश से भर दिया। आपसे मिलना और गुजराती में बात करना मेरा सपना था। यह सपना पूरा हो गया। आपके साथ मुलाकात के 45 मिनट मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 45 मिनट हैं। मैं आपके एक भी शब्द को कभी नहीं भूलूंगा … हर सलाह पर अमल करूंगा। जय श्री कृष्ण।

PM Modi : मैं आपके शब्द कभी नहीं भूलूंगा

इस मुलाकात में अभिनेता ने पीएम मोदी (PM Modi) को खास तोहफा भी दिया। उन्होंने भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट की। बता दें, इससे पहले उन्नी मुकुंदन ने एक बार पीएम मोदी के साथ पतंग उड़ाने का अनुभव साझा किया था। उन्नी मुकुंदन का जन्म 22 सितंबर 1987 में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और गायक हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम करते हैं । उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। एक्टर ने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म सीडन से साल 2011 में की थी।

PM Modi : मलयालम के फेमस एक्टर हैं मुकुंदन

मलयालम फिल्मों के एक्टर उन्नी मुकुंदन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्नी ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी दमदार फैन फॉलोइंग है। फिल्म ‘मलिकप्पुरम’ फेम उन्नी मुकुंदन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर को 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CM Bhupesh Baghel : कमल विहार का नाम कौशल्या विहार होगा, सीएम बोले- अब माता की कृपा से वहां होगा विकास…