Advertisement Carousel

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हाथ से निकली ‘कल्कि 2898 एडी, अब इस फिल्म में आएंगी नजर…

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हाथ से एक बड़ी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल भी निकल गया है। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक बयान के जरिए इस बात की घोषणा किया है। बता दें कि वैजयंती मूवीज ने अपने इस पोस्च के साथ कैप्शन में लिखा- ‘यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है।

पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए. ‘कल्कि 2898एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है. हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

दीपिका ने ‘कल्कि’ में निभाया था सुमति का किरदार

साल 2024 में नाग अश्विन की निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने गर्भवती महिला सुमति का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके होने वाले बेटे को ही कल्कि अवतार के तौर पर दिखाया जा रहा है। फैंस ने दीपिका के अभिनय की भी तारीफ किया था। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के अचानक बाहर किए जाने से उनके फैंस हैरान हैं।

बता दें कि कल्कि अवतार पर आधारित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण के अलावा ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास, आमिताभ बच्चन और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे. फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें फिल्म की कहानी पहले भाग से आगे बढ़ेगी. लेकिन अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फिल्म से बाहर होने के बाद दूसरे पार्ट में किसी नई अभिनेत्री के शामिल होने की उम्मीद है।