Advertisement Carousel

Budget 2026 for MP: वित्त मंत्री के बजट पिटारे से MP के लिए गिफ्ट ही गिफ्ट, प्रदेश को मिली इतने करोड़ की सौगात, युवा दिल थाम के बैठ जाइए, क्योंकि…

भोपाल: केंद्रीय बजट के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश के लिए विकास की नई राह खुलती नजर आ रही है। बजट में राज्य को विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपये मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जिससे प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और स्थानीय उद्योगों पर विशेष फोकस किया गया है।

Madhya Pradesh Budget 2026: प्रदेशभर में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की योजना शामिल

बजट की सबसे अहम घोषणाओं में प्रदेशभर में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की योजना शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की जाए, ताकि उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा मिल सके। इससे न सिर्फ लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।

MP Development Plans: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा

शहरी विकास के मोर्चे पर भी बजट मध्य प्रदेश के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। इसके तहत टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फोकस किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर जैसे प्रमुख शहरों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर परिवहन, स्मार्ट सुविधाएं और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जाएगा। सरकार का मानना है कि छोटे और मझोले शहरों को मजबूत किए बिना संतुलित विकास संभव नहीं है।