Advertisement Carousel

एक्ट्रेस हेमा मालिनी का आज 77वां जन्मदिन, आज भी मशहूर हैं उनकी लव स्टोरी के किस्से…

मुंबई। दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मंकुदी तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को लोग ड्रीम गर्ल के नाम से भी जानते हैं. वो सबसे ज्यादा एक्टर धर्मेंद्र के साथ उनकी लव स्टोरी के किस्से के लिए मशहूर हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म ‘आसमान महल’ के प्रीमियर के दौरान साल 1965 में हुई थी. तब तक धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार के तौर पर स्थापित हो चुके थे और हेमा एक ही फिल्म में अभिनय कर पाई थीं, जो फ्लॉप रही थी. लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगे. हालांकि उनका प्यार परवान चढ़ा फिल्म ‘शोले’ (की शूटिंग के दौरान और 1980 में दोनों ने शादी कर ली।

धर्मेंद्र के डांस पर फिदा हुईं थीं हेमा मालिनी

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक रियलटी शो में बताया था, “जब नासिक में फिल्म प्रतिज्ञा की शूटिंग चल रही थी, तब धर्मेंद्र को मैंने ‘मैं जट यमला पहला दीवाना’ गाने पर डांस करते देखा, उनका वह डांस देख मैं उन पर पूरी तरह से फिदा हो गई थी।

खुश नहीं था परिवार

दक्षिण भारतीय परिवार से आने वाली हेमा मालिनी के इस प्यार से उनका परिवार बिल्कुल खुश नहीं था। पहला धर्मेंद्र पंजाबी थे और दूसरा वह पहले से ही शादीशुदा थे। इस वजह से उन्हें हेमा से चोरी छिपे मिलना पड़ता था. कई बार हेमा के परिवार से कोई न कोई शूटिंग सेट पर भी आ जाता, इसलिए मिलना और मुश्किल हो जाता था. वे दोनों शूटिंग के बाद बाहर भी नहीं मिल पाते थे।