Advertisement Carousel

एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज जन्मदिन, 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं, कॉलेज के दिनों में मिली थी पहली फिल्म…

मुंबई। 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। 26 अक्टूबर यानी आज वह अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। उन्होंने 90 के दशक में कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है। रवीना ने अपने करियर में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर जिया है और अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. फिल्मी करियर के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रही है।

मुंबई में 26 अक्टूबर 1972 को एक्ट्रेस रवीना टंडन का जन्म हुआ था। फिल्म निर्माता रवि टंडन और वीना टंडन घर उनका जन्म हुआ था. टंडन चरित्र अभिनेता मैक मोहन की भतीजी हैं और इस तरह उनकी बेटी मंजरी मकिजनी की चचेरी बहन हैं। रवीना टंडन की शादी बिजनेस मैन अनिल थंडानी से हुई है. उनके तीन बेटियां हैं और एक बेटा हैं। जिनमे बेटियों को उन्होंने गोद लिया हैं। रवीना टंडन का जन्म मुंबई में हुआ था. उनके पिता रवि टंडन हिंदी सिनेमा में फिल्म निर्माता थे। उनकी मां का नाम वीना टंडन है. उनका एक भाई हैं-राजीव टंडन-जोकि फ़िल्म अभिनेता है।

कॉलेज के दिनों में मिला फिल्मों का ऑफर

रवीना टंडन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल जुहू से संपन की है। स्नातक की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज मुंबई से की हैं। रवीना को उनकी पहली फिल्म का ऑफर उनके कॉलेज के दिनों के दौरान मिला था। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में अपना करियर बनाना उचित समझा।