Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में फिर प्रशानिक फेरबदल, IAS सुब्रत साहू संभालेंगे अब ये भी जिम्मेदारी, जानें और किनका-किनका प्रभार बदला

रायपुर: प्रदेश सरकार ने सीनियर IAS अफसरों को उनके मौजूदा विभागों के साथ कुछ अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में मुख्यमंत्री के अपर सचिव सुब्रत साहू को लोक निर्माण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। साहू अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read More : मुख्यमंत्री भूपेश ने सुनाया ये गजब किस्सा! बोले- तब जोगी जी कलेक्टर थे और मैं…, जानें आखिर इस बात का क्यों हुआ जिक्र 

आईएएस भुवनेश यादव को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और निशक्तजन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भीम सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read More : युवाओं के लिए खुशखबरी, पीएससी में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, सीएम भूपेश ने खुद दी जानकारी 

वहीं आईएएस अलोक कटियार को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।